फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की ‘अदालत’ में फेल हुई इनेलो की ‘वकालत’

विज्ञापन
विज्ञापन
इस चुनाव में मोदी लहर पर सवार भारतीय जनता पार्टी ने फरीदाबाद लोकसभा सीट पर उतरे सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को चित कर दिया। इंडियन नेशनल लोकदल की ‘वकालत’ भी जनता जनार्दन की ‘अदालत’ में फेल हो गई।
विज्ञापन


पार्टी इस सीट पर अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। जनता ने पार्टी के पंजाबी कार्ड को भी नकार दिया। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने इस बार जनता की अदालत में सुप्रीम कोर्ट के वकील आर के आनंद को मैदान में उतार कर पंजाबी कार्ड को कैश करने की कोशिश की थी।

आर के आनंद के जरिए इनेलो को उम्मीद थी कि वह यहां के करीब 1.26 लाख पंजाबी वोटरों को आकर्षित कर पाएंगे। इसके अलावा इनेलो के पारंपरिक जाट वोटरों और मुस्लिमों का भी समर्थन मिलने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका। वह 1,32, 888 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद सीट पर इनेलो का रिपोर्ट कार्ड

1998 में बसपा को समर्थन दिया। यहां से बसपा के टिकट पर धर्मवीर भड़ाना चुनाव लड़े। वह चौथे नंबर पर रहे। कुल 118009 (13.12 फीसदी) वोट मिले।

1999 में भाजपा को समर्थन दिया। भाजपा के रामचंद्र बैंदा ने 3,67,842 (49.34 फीसदी) वोटों के साथ जीत दर्ज की।

2004 में मोहम्मद इलियास (इनेलो) हारे। कुल 2,05,355 वोट मिले थे (24.31 फीसदी)। पार्टी दूसरे नंबर पर रही। 2009 में भाजपा को समर्थन दिया। रामचंद्र बैंदा 1,89,663 (30.35 फीसदी) वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें