फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पीएम की मां के लिए अभद्र टिप्पणी करने पर 11 जिलों में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी सांसद, विधायक, पार्षद के साथ कार्यकर्ता हुए शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किए जाने के खिलाफ प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को अपने 11 संगठनात्मक जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सांसद, विधायक, पार्षद, प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
चांदनी चौक जिले के सदर थाना चौक पर प्रदर्शन में सांसद प्रवीन खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक अशोक गोयल मौजूद रहे। शाहदरा जिले में मधुबन चौक, लक्ष्मी नगर पर हुए प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय वर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

करोल बाग जिले में अंबेडकर पार्क के सामने हुए प्रदर्शन में सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक हरीश खुराना और शामिल हुए। नई दिल्ली जिले में डिफेंस कॉलोनी कोटला चौक पर विधायक सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली जिले के संगम विहार में एमबी रोड पर हुए प्रदर्शन में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की निंदा की। महरौली जिले में रवींद्र सोलंकी के नेतृत्व में द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास और केशवपुरम जिले में अजय खटाना के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें