फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया गर्ल्स हॉस्टल में दोबारा प्रवेश साक्षात्कार प्रक्रिया को लेकर विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफआई की जामिया इकाई ने नोटिस वापस लेने की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गर्ल्स हॉस्टल आवास के नवीनीकरण को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस में हॉस्टल नवीनीकरण के लिए दोबारा दाखिला साक्षात्कार का प्रावधान किए जाने को लेकर छात्र संगठनों के बीच विरोध शुरू हो गया है। छात्र संगठन जामिया प्रशासन से इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

नोटिस के अनुसार हॉस्टल नवीनीकरण के लिए 31 मई तक फॉर्म भर सकेंगे। नवीनीकरण भरने वाले आवेदकों का दोबारा प्रवेश साक्षात्कार 20 और 21 जुलाई को प्रोवोस्ट कार्यालय में होगा। सभी आवेदकों को साक्षात्कार से पहले अपने स्थानीय अभिभावकों या माता-पिता में से किसी एक के साथ समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जामिया इकाई समिति के अनुसार इस सूचना ने स्टूडेंट में भ्रम, तनाव और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। सुलभता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जगह प्रशासन ने एक अपारदर्शी प्रक्रिया लागू की है जो मनमानी है। दोबारा प्रवेश साक्षात्कार प्रक्रिया भेदभाव या प्रशासनिक प्रतिशोध का जरिया बन सकती है। हमारी प्रशासन से मांग है कि यह लिखित आश्वासन दिया जाए कि किसी को मनमाने निष्कासन उत्पीड़न या हॉस्टल आवास के नवीनीकरण में बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें