फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झगड़े में बीच बचाव करने वाले युवक पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार माह से मोती नगर थाना पुलिस को दे रहा था चकमा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

-मामले में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में झगड़े के दौरान बीच बचाव करने वाले युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से जानलेवा हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित उर्फ संदेश घटना के बाद से पिछले चार माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों अजय उर्फ गुल्लू, रवि और शान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 20 जनवरी की रात पुलिस को शाहनवाज नाम के युवक को चाकू मारने की जानकारी मिली। गंभीर रूप से घायल शाहनवाज ने बताया कि एक आरोपी अजय का उसके दोस्त नागेश्वर से झगड़ा हो गया था। उसने बीच बचाव किया था। इसका बदला लेने के लिए अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर चाकू से हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अजय सहित तीन आरोपी रवि और शान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनका चौथा साथी रोहित भाग गया। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 मई को तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी जखीरा रेलवे लाइन इलाके में मौजूद है। पुलिस की टीम ने वहां घेराबंदी कर रोहित को दबोच लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहित आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ चोरी, झपटमारी तथा आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें