फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों ने केजरीवाल से पूछा, सीएए-एनआरसी पर क्या है आप का स्टैंड

Sat, 22 Feb 2020 08:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को दिल्ली सरकार से सीएए-एनआरसी को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जामिया प्रदर्शनकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को दिल्ली सरकार से सीएए-एनआरसी को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा। छात्रों का आरोप है कि अब तक चुनाव की वजह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बचते नजर आ रहे थे, लेकिन अब तो केंद्र सरकार के कानून के खिलाफ कुछ बोलें। 

विज्ञापन


जामिया के गेट नंबर 7 पर चल रहे प्रदर्शन से पहली बार दिल्ली सरकार के लिए भी सवाल उठे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून के आने के बाद दिल्ली सरकार खुलकर बोलने से बच रही है। 

आम आदमी पार्टी के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किस ओर हैं, यह भी स्पष्ट हो जाना चाहिए। पार्टी के कुछ विधायक तो इसके खिलाफ हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। छात्रों का आरोप है कि पुलिस उन्हें वीडियो वायरल होने के बाद लगातार परेशान कर रही है। छात्रों को क्राइम ब्रांच ऑफिस बुलाकर रोजाना पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें