फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः एंबियंस मॉल में लगी आग, मची अफरातफरी, नहीं दी गई पुलिस को सूचना

Sat, 22 Feb 2020 08:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

-मॉल प्रबंधन ने दमकल और पुलिस को नहीं दी सूचना
-मॉल की दमकल टीम ने ही पाया आग पर काबू, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
एंबियंस मॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली बॉर्डर स्थित एंबियंस मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित एक मिनी रेस्तरां में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे मॉल में अफरातफरी मच गई। तंदूर जलाने से लगी आग पर मॉल प्रबंधन की दमकल गाड़ी ने ही काबू पा लिया। हालांकि, प्रबंधन ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना नहीं दी। मॉल प्रबंधन की लापरवाही पर दमकल विभाग ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वीकेंड के कारण मॉल के अंदर की दुकानें सुबह 10 बजे ही खुलनी शुरू हो गई थी। इस दौरान चौथी मंजिल पर स्थित पंजाबी बाय नेचर नाम के मिनी रेस्तरां में तंदूर जलाया जा रहा था। इस बीच वहां पड़े प्लास्टिक आदि के सामान ने आग पकड़ ली। इससे रेस्तरां में पड़ा सामान जल गया और मॉल में लगे सायरन बजने लगे। सायरन बजने से मॉल में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और हर कोई बाहर की ओर भागा। कुछ ही देर में मॉल प्रबंधन की दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

मॉल प्रबंधन करता रहा अनहोनी का इंतजार
घटना के बाद प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई। क्योंकि, प्रबंधन ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना देना तक मुनासिब नहीं समझा। मॉल में द् लीला होटल भी मौजूद है। ऐसे में प्रबंधन की लापरवाही के कारण कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि घटना की उनके पास कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


एंबियंस मॉल शहर का बड़ा मॉल है। मॉल प्रबंधन ने दमकल विभाग को कोई सूचना नहीं दी। गनीमत रही कि वहां कोई घटना नहीं हुई। दमकल विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

-आईएस कश्यप, वरिष्ठ दमकल अधिकारी, गुरुग्राम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें