फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kejriwal Arrest : सात से अधिक देशों में कल होगा केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन, करेंगे सीएम की रिहाई की मांग

Sat, 06 Apr 2024 05:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Arvind Kejriwal: विदेशों में रहने वाले आप के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने विरोध को लेकर योजना बनाई है। इसमें पोस्टर, बैनर तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन
सात से अधिक देशों में होगा केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को विदेशों में भी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन होगा। आप समर्थक भारतीय जिस देश में रहते हैं, वहां मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसमें अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस समेत कई देशों में आप समर्थक एकत्रित होंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन इस मायने में भी अहम है कि अभी तक अमेरिकन व जर्मन सरकार समेत संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी इस मसले में बयान दिया है।

विज्ञापन

पार्टी का कहना है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने अपने देश के माहौल पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। उनकी आपस में बैठकें भी हुई हैं। मुख्यमंत्री की रिहाई की मांग की है। वहीं, यूके में रहने वाले एक भारतीय ने मोबाइल पर बात करते हुए बताया कि उनका परिवार दिल्ली में रहता है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से विदेशों में रहने वाले भारतीय भी चिंतित हैं। सात अप्रैल को वह जिस देश में रहते हैं, वहां अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

दूतावास के पास करेंगे प्रदर्शन
विदेशों में रहने वाले आप के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने विरोध को लेकर योजना बनाई है। इसमें पोस्टर, बैनर तैयार किए गए हैं। अमेरिका में रहने वाले एक अन्य आप के समर्थन ने बताया कि वह इस प्रदर्शन में अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। इस दौरान वह पोस्टर, पंपलेट लेकर सड़कों पर खड़े रहेंगे। कोशिश उनकी अपना विरोध दर्ज कराने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें