फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद के बाहर प्रदर्शन कर पुरुष आयोग बनाने की मांग

Tue, 09 Jul 2019 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुरुष आयोग की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरुषों के खिलाफ महिला कानूनों के गलत प्रयोग पर रोक लगाने और पुरुषों को प्रताड़ित करने वाली महिलाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर गैर सरकारी संगठन पुरुष आयोग ने सोमवार को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने सरकार से पुरुष आयोग का गठन करने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए महिला आयोग बनाया गया है तो पुरुषों की परेशानियों को सुनने के लिए पुरुष आयोग का गठन होना जरूरी है। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पुरुष आयोग की मांग वाले बैनर लेकर नारेबाजी की। 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका और उन्हें संसद भवन के सामने से हटाया। उन्होंने कहा कि हमारा कानून लिंग के आधार पर पुरुषों के साथ पक्षपात करता है। महिलाएं अपने हित के लिए बने कानूनों का गलत प्रयोग करके पुरुषों को प्रताड़ित कर रही हैं। 
विज्ञापन


समाज में लिंग के आधार पर समानता लाने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए समान अधिकार वाले कानून अनिवार्य हैं। ऐसा न होने से कई पुरुष बेवजह झूठे मामलों में फंसाए जा रहे हैं और कानून भी उनकी कोई दलील नहीं सुनता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें