फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jantar Mantar Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन, बैरिकेड्स की वेल्डिंग कर सुरक्षा और कड़ी

Wed, 29 Jul 2026 11:01 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

जंतर-मंतर पर बुधवार को क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) समेत छात्र संगठनों ने छात्र आंदोलनों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने गिरफ्तार छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते संगठनों के युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हालिया प्रदर्शन के बाद बुधवार को जंतर-मंतर पर एक बार फिर छात्रों और युवा संगठनों का प्रदर्शन देखने को मिला। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने कई छात्र और युवा संगठनों के साथ मिलकर देश के अलग-अलग राज्यों में छात्र आंदोलनों पर हो रही पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार छात्रों, युवाओं और कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई, उन पर दर्ज मामलों को वापस लेने और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा, छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। बुधवार को जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त नजर आई। प्रदर्शन स्थल के आगे और पीछे लगे बैरिकेड्स को वेल्डिंग कर मजबूत किया जा रहा है। इससे प्रदर्शनकारियों के लिए बैरिकेड्स को पार करना पहले की तुलना में काफी मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें