मेवात में बिरयानी में मिले बीफ के सैंपलों के बाद भले ही कार्रवाई के नाम पर प्रदेश सरकार ने चुप्पी साध ली है, लेकिन गौ सेवा आयोग की कार्रवाई के समर्थन में अब सामाजिक एवं धार्मिक संगठन सामने आ गए हैं।
बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों ने गो-सरंक्षण कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने, गोकशी और खुले आम मास की बिक्री के खिलाफ सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन की अगुवाई गो मानव सेवा ट्रस्ट के संयोजक रूपेश यादव कर रहे थे। इस मौके पर गो भक्तों ने आयोग की कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि खुलेआम मांस बेचने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।
जिसपर कार्रवाई निश्चित तौर पर होनी चाहिए। सभी संगठनों ने हर महीने शहर के किसी न किसी क्षेत्र में गो-जागरण यात्रा निकालने की सहमति प्रदान दी। साथ ही दो अक्तूबर को संत गोपाल दास की यात्रा को सफल बनाने की भी प्रतिज्ञा ली।