गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ। देवा श्री गणेश के जयकारों के साथ गणेशोत्सव का समापन हुआ।
10 दिन तक पूजा अर्चना करने के बाद बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा जगह-जगह निकाली गई।
हर्षोल्लास एवं नाचते गाते हुए गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वहीं घरों में स्थापित प्रतिमा का इको फ्रेंडली गड्ढा खोद कर विसर्जन किया गया।
शहर के विभिन्न सेक्टर एवं सोसायटी में भक्तिमयी माहौल दिखा। एसजीएम नगर स्थित युवा संगठन द्वारा धूमधाम से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।
जो सेक्टर-48 स्थित हनुमान मंदिर से एसजीएम नगर 22 फुट रोड होते हुए यमुना नदी तक पहुंची। भक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।