फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ ऑटो टैक्सी वालों का प्रदर्शन आज

Mon, 19 Jun 2017 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ऑटो-टैक्सी वाले आज सरकारों की नीतियों के खिलाफ शहर में प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स असोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया है कि यह प्रदर्शन सोमवार को हरियाणा भवन से शुरू होगा।
विज्ञापन


उनका यह भी कहना है कि प्रदर्शन केंद्र, हरियाणा और दिल्ली सरकार के खिलाफ किया जाएगा। बकौल संजय, तीनों सरकारों ने उनका सुख-चैन छीन लिया है। यह सब इसलिए क्योंकि दिल्ली में ऊबर और ओला की टैक्सी सर्विस ने बाकी ऑटो- टैक्सियों का काम मंदा कर दिया है।

जिसका असर सीधा उनकी कमाई पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि लोग ज्यादा से ज्यादा कैब का लाभ उठाना चाहते हैं। जिसकी वजह से ऑटो-टैक्सी को बड़ा झटका लग रहा है।
विज्ञापन


नौबत तो यहां तक आ गई है कि किश्तें न चुकाने के कारण ऑटो-टैक्सी वाले खुदखुशी करने पर मजबूर हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रदर्शन करने वाले चाहते हैं कि जिस तरह केंद्र और राज्यों की सरकार किसानों का कर्ज माफ कर रही है उसी तरह ऑटो-टैक्सी वालों का भी कर्ज माफ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें