फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या खट्टर लगाएंगे जींस और मोबाइल पर रोक?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महासभा की ओर से हरियाणा सरकार से छात्राओं के स्कर्ट व जींस पहनने और मोबाइल का इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाने की सिफारिश के बाद युवाओं ने नाराजगी जताई है। महासभा के फैसले के साइबर सिटी की लड़कियां खफा हैं।
विज्ञापन


युवतियों ने कहा कि यह आधुनिकता विरोधी और दकियानूसी सोच है। उनका कहना है कि अगर पहनावे पर कोई पाबंदी लगती है तो वे आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगी।

गुड़गांव के सेक्टर-14 स्थित गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं कहती हैं कि जिस चीज को दबाने की कोशिश की जाती है, उसे उतना ही बढ़ावा मिलता है। कपड़े की बात पर छात्राओं ने हाल ही में हुए आंदोलन का भी जिक्र किया। जिसके बाद एक छात्रा ने आत्मदाह भी कर लिया था।
विज्ञापन

'जमाना मंगल में पहुंचा हम कपड़ों में बिजी'

इस मामले में छात्राओं ने बताया कि कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल ऊषा मलिक छात्राओं के कपड़ों पर लगातार टिप्पणी करती थीं। स्लीवलेस कपड़े या कैपरी पहनने की वजह से जलील करती थीं। इसी के चलते छात्राओं ने रिजल्ट के साथ-साथ इसका भी विरोध किया।

छात्रा महिमा ग्रोवर ने कहा कि वक्त के साथ चलना जरूरी है। कपड़े या मोबाइल पर पाबंदी पिछड़ी सोच की निशानी है। जमाना मंगल तक पहुंच रहा है और हम कपड़ों की बातें करने में बिजी हैं।

वहीं स्वाति शर्मा ने कहा कि सभी लड़कियों पर पाबंदी की बात करते हैं। लड़कों पर पाबंदी लगानें की बात कोई क्यों नहीं करता? मोबाइल वक्त की जरूरत है। इस पर पाबंदी नहीं लगाई जी सकती।
विज्ञापन

ये है सीएम खट्टर का बयान

दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लड़कियों को ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जिससे ‌लड़के उनकी ओर आकर्षित हों। इस मामले में उन्होंने खाप के फैसलों की भी सराहना की थी।

खट्टर ने कहा था कि खाप पंचायतें चाहती हैं कि समाज में लड़के-लड़कियां एक दूसरे को भाई-बहन की नजर से देखें इससे भारतीय संस्कृति की पहचान बनी रहेगी और रेप जैसे घटनाओं पर भी रोक लगेगी।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने वाले लोग उल्टी सोच रखते हैं। उन्हें ऐसी उल्टी सीधी हरकतें करने से बचना चाहिए। यह देश की संस्कृति के खिलाफ है।

खट्टर के इस बयान के बाद हिंदू महासभा ने उनके सीएम बनते ही ऐसा फरमान जारी करने की मांग की है। महासभा का कहना है कि जींस और मोबाइल की वजह से ही रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें