फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट और क्रेडिट कार्ड से करिए प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान

Fri, 06 Feb 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम जल्द ही प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान की व्यवस्था डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करने जा रहा है। इसके लिए स्वैपिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


ये मशीनें पहले चरण में प्रॉपर्टी टैक्स भुगतान के लिए आयोजित होने वाले कैंपों में लगाई जाएंगी। बाद में ऐसी व्यवस्था स्थायी तौर पर की जाएगी।
   
उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वूसली के लिए कैंपों के आयोजन का सिलसिला चला रखा है। इसमें बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने लोग आ रहे हैं।

ऐसा ही एक कैंप शुक्रवार को सेक्टर 28 के सुशांत लोक-1 की दी लेबरनम सोसायटी में लगाया गया। कैंप में लगभग चार लाख रुपये टैक्स के रूप में एकत्रित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के प्रवक्ता ने बताया कि निगम अब प्रॉपर्टी टैक्स कैंपों में कार्ड स्वैपिंग मशीन लगाएगी, ताकि लोग अपने डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भी टैक्स जमा कर सकें।

7 फरवरी को प्रिंस्टन एस्टेट में तथा ट्रिनिटी टावर डीएलएफ फेज-5 तथा 8 फरवरी को डीएलएफ फेज-4 के रिचमंड पार्क में कैंप लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें