दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को होने वाले चुनाव को लेकर कमिश्नरी की पुलिस ने गुड़गांव से लगती सभी सीमाओं को सील कर दिया। कानून व्यवस्था बनाने व दिल्ली पुलिस के सहयोग के लिए पुलिस ने कुल 14 नाके लगाए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कमिश्नरी की पुलिस सतर्क है। कमिश्नरी की पुलिस की ओर से बजघेड़ा बार्डर से लेकर सरहौल बार्डर तक 14 पुलिस नाका बनाया है।
यह नाके बृहस्पतिवार की रात से बॉर्डर को सील कर दिया गया है। चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुड़गांव पुलिस से बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने को कहा है ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो सके साथ गुड़गांव से दिल्ली आ रही कैब की सघनता से जांच की जाए।
गुड़गांव पुलिस ने बीती रात शहर के इफको चौक, एटलस चौक, एमजी रोड, शंकर चौक सहित दिल्ली सीमा पर वाहनों की सघनता से जांच की।
प्रमुख नाके
बजघेड़ा चौक, बिजवासन चौक, कापसहेड़ा चौक, सिरहौल चौक, शंकर चौक, एटलस चौक, गुड़गांव-महरौली चौक, ग्वाल पहाड़ी चौक, दौलाताबाद गांव से जोड़ने वाली सड़क आदि।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार की रात से 14 पुलिस नाके लगाए गए हैं। जो चुनाव खत्म होने तक प्रभावी रहेंगे। राजेश कुमार एसीपी अपराध गुड़गांव।