फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के बीच मारपीट, फाड़ दिए महिलाओं के कपड़े

Sun, 30 Mar 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के वजीराबाद गांव में शुक्रवार की देर रात प्लॉट विवाद में गुट में बंटे भाइयों बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने बीच-बचाव के लिए आई महिलाओं के कपड़े भी फाड़ डाले गए।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए। मामले के बाद ईश्वर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वजीराबाद गांव में रहने वाले एक परिवार के ही भाइयों में प्लॉट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर सहीराम गुट और धर्मबीर गुट के बीच कई बार बैठक होने के बावजूद विवाद समाप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देर रात अचानक कुछ लोग सहीराम के घर पहुंचे और उनके साथ झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ता देख उनकी महिलाएं बीचबचाव के लिए आईं तो उन्होंने उनके कपड़े फाड़ डाले गए। इससे विवाद और बढ़ गया।

आरोप है कि धर्मबीर गुट के लोगों ने उन्हें बंदूक दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग भी इकट्ठे हो गए और उन्होंने पुलिस को इत्तला कर दी। देर रात ईश्वर की शिकायत पर धर्मबीर, राजेंद्र, दिलीप, कर्मवीर, भूपेंद्र और भूरा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने रात में ही राजेंद्र, दिलीप, धर्मबीर और ड्राइवर भूरा को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रहे सुशांतलोक थाना पुलिस पीएसआई संदीप के अनुसार बाकी के दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें