गुड़गांव में पालम विहार थाना एरिया में बीती शाम एक युवक ने गाड़ी के अंदर सल्फास खाकर जान दे दी। युवक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। गाड़ी के अंदर युवक के शव को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था। इस पूरे मामले को देखते हुए पालम विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पालम विहार में सी ब्लॉक के मकान नंबर 437 में रहने वाला अनिल कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। शनिवार की शाम उसने सेक्टर-23 मार्केट के पास अपनी गाड़ी खड़ी की और उसके अंदर सल्फास खा लिया।
कई घंटों से गाड़ी में युवक के बैठे देख आसपास के लोगों ने जब हाल जानने की कोशिश के लिए गाड़ी के पास पहुंचे तो उसे ड्राइविंग सीट पर मृत देख होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
जिस पर पालम विहार थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस से मृतक प्रोपर्टी डीलर के परिजनों को सूचना दे दी। सेक्टर-56 में रहने वाले उसके रिश्तेदार विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था हालांकि उन्होंने अभी तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
पूरे मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, सेक्टर-10 थाना एरिया में रेवाड़ी निवासी राकेश कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।