फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

सार

नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित विजय मंडल पार्क में 55 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर लखपत सिंह कटारिया की दो बदमाशों ने क्रिकेट बैट से पिटाई कर और गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस घटना को मंदिर की जमीन विवाद से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- मालवीय नगर पार्क में दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, मंदिर की जमीन विवाद में हत्या की आशंका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मालवीय नगर स्थित विजय मंडल पार्क में शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने 55 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर लखपत सिंह कटारिया की दो-तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने गोली मारने से पहले लखपत की क्रिकेट बैट से पिटाई की। बदमाश वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक लखपत सिंह सुबह करीब 9:30 बजे विजय मंडल पार्क में टहल रहे थे। उसी समय दो बदमाशों ने उन पर बैट से हमला कर दिया। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी बचाव के लिए आया। इस पर आरोपियों ने पिस्टल से लखपत सिंह के पेट और कंधे पर दो गोलियां दाग दीं। सुरक्षाकर्मी को देखकर हमलावरों ने उस पर भी पिस्तौल तान दी, जिससे वह भाग गया। उसके बाद हमलावरों ने लखपत सिंह के सिर में तीसरी गोली मार दी। एक हमलावर ने हेलमेट पहना था, जबकि दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर की जमीन विवाद में हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि लखपत सिंह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और कई बड़े नेताओं से उनके अच्छे संबंध थे। वह बेगमपुर में पत्नी वीरवती और बेटे शिवम के साथ रहते थे। परिवार और लोगों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या का कारण बेगमपुर में एक मंदिर की जमीन को लेकर कुछ झुग्गीवासियों से चल रहा विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें