फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर बाल दिवस: दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में कार्यकम आयोजित, प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल

सार

26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शामिल लेंगे। लोगों ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज कुर्बानी को सम्मान मिल रहा है। 
विज्ञापन
वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 'वीर बाल दिवस' के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित है। यह कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इसका प्रसारण देशभर में किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि आजादी के 75 साल बाद ऐसा प्रधानमंत्री आया है, जिसने 'साहिबजादों' की कुर्बानी का सम्मान किया है। कार्यक्रम में एक स्थानीय निवासी ने कहा कि "साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान को आज सम्मानित किया जा रहा है। अगले साल से इस दिन छुट्टी घोषित की जानी चाहिए।

 

वहीं मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस दिन को साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित किया। इसे पूरे देश में दिखाया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में लोग उनके बारे में जान रहे हैं। इसकी हमें उम्मीद नहीं थी। आज नया इतिहास रचा जा रहा है। 
विज्ञापन


बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा कि साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी ने अपने विश्वास की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस बलिदान का सम्मान करने और इस दिन को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाने के लिए हम प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें