अलीगढ़ में हिंदी विभाग के पूर्व चेयरमैन और प्रोफेसर एम ई ज़ुबैरी का सोमवार को निधन हो गया है। वो दिल्ली के एक अस्पताल में बीमारी के कारण भर्ती थे। प्रो. ज़ुबैरी वोमेन्स कॉलेज में कार्यरत थे। सोमवार को दिल्ली से उनके शव को अलीगढ़ लाया जा रहा है।
वोमेन्स कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर औऱ उनकी सहयोगी डॉक्टर नाज़िश बेगम ने बताया उनका स्वभाव बहुत शांत था। वो मेरे उस्ताद भी रहे है। उनका जाना हिंदी जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके मृत्यु की खबर सुनकर एएमयू में शोक की लहर दौड़ गई है।