फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो राणा प्रताप सिंह, प्रतिष्ठित कैंसर वैज्ञानिक के नाम से मशहूर

Mon, 24 Feb 2025 08:34 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

प्रो. राणा ने जेएनयू से कैंसर बायोलॉजी में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इविंग क्रिश्चियन कॉलेज से बीएससी और जेएनयू से एमएससी किया है। वे कोलोराडो विश्वविद्यालय में शोधकर्ता और सहायक प्रोफेसर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। 
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह होंगे। कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ ओर से उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। प्रो. राणा प्रतिष्ठित कैंसर वैज्ञानिक के नाम से मशहूर हैं।

विज्ञापन


प्रो. राणा प्रताप सिंह वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। वे शिक्षा और अनुसंधान में काफी अनुभवी हैं। उन्होंने भारत में कई नए विभागों, स्कूलों और शोध केंद्रों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका कैंसर रिसर्च में बड़ा नाम है। उनका शोध स्टेम सेल, ऑर्गेनोइड्स, डीएनए रिपेयर मैकेनिज्म और माइक्रोग्रैविटी के रेडियोबायोलॉजी पर प्रभाव जैसे विषयों पर केंद्रित है। उनके 100 से अधिक शोधपत्र नेचर, ऑक्सफोर्ड एकेडमिक, हॉवर्ड कैटलिस्ट और अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च जर्नल जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। 

प्रो. राणा ने जेएनयू से कैंसर बायोलॉजी में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इविंग क्रिश्चियन कॉलेज से बीएससी और जेएनयू से एमएससी किया है। वे कोलोराडो विश्वविद्यालय में शोधकर्ता और सहायक प्रोफेसर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। 27 जनवरी से खाली पड़े पद को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें