फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज से शराब की प्राइवेट दुकानें भी खुलेंगी, आबकारी विभाग ने दी अनुमति

Sat, 23 May 2020 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • दो सप्ताह पूर्व सरकारी और निगमों की शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति मिली थी
  • अब आबकारी विभाग ने दिल्ली में 66 निजी दुकानों को भी खोलने की अनुमति दे दी है
  • सभी दुकानें आज से खुल जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अब शराब की निजी दुकानें खोलने की अनुमति मिल गई है। दो सप्ताह पूर्व सरकारी और निगमों की शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति मिली थी। अब आबकारी विभाग ने दिल्ली में 66 निजी दुकानों को भी खोलने की अनुमति दे दी है। सभी दुकानें शनिवार से खुल जाएंगी। शराब की बिक्री पर 70 प्रतिशत स्पेशल कोरोना सेस प्रतिदिन सरकार के पास जमा करना होगा। निजी दुकानें भी ऑड-ईवन नंबर की तर्ज पर खुलेंगी।

विज्ञापन


आबकारी विभाग ने पहले निगमों की 172 शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी, फिर अन्य सरकारी दुकानों को ऑड-ईवन की तर्ज पर खोलने की अनुमति मिली। दुकानें खोलने के तीसरे चरण में 66 निजी दुकानों को भी ऑड-ईवन की तर्ज पर शनिवार से खोलने की अनुमति दे दी है। इन दुकानों को अतिरिक्त आबकारी आयुक्त को कंटेनमेंट (सील) जोन में नहीं होने संबंधी सूचना देनी थी।  इसकी पुष्टि होने के बाद ही दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।

70 प्रतिशत कोरोना सेस ऑनलाइन वसूला जाएगा। राजस्व विभाग प्रतिदिन राजस्व वसूली की प्रक्रिया अपना रहा है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर ही दुकान के सामने बैरिकेडिंग करने व मार्शल नियुक्त करने को कहा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। गलत सूचना देकर शराब की दुकान खोलने पर दुकानदार के खिलाफ करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें