फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू बाढ़: तिहाड़ के कैदियों ने भी दिखाया दम

Sat, 13 Sep 2014 03:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आई बाढ़-तबाही के बाद वहां के पीड़ितों के लिए तिहाड़ जेल कैदियों की ओर से बनाई गई खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। तीन दिनों में करीब दस हजार किलोग्राम खाद्य सामग्री (बिस्कीट, नमकीन, ब्रेड) जम्मू कश्मीर भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल के उप महानिदेशक सह प्रवक्ता मुकेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार बार से तिहाड़ जेल से कैदियों के हाथों से बना बिस्कीट, नमकीन और ब्रेड भेजी जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 500 किलोग्राम नमकीन, 2000 किलोग्राम बिस्कीट और करीब एक हजार ब्रेड के पैकेट जिसका वजन करीब 800 किलोग्राम तक है, भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार तक हर दिन यहां से जम्मू कश्मीर के पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री भेजी जाएगी।
विज्ञापन


प्रसाद ने बताया कि फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मंत्रालय के कहने पर तिहाड़ जेल-प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया। इसके लिए सरकार की ओर से रकम भी तिहाड़-प्रशासन को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कैदियों में इस बात की खुशी है कि उनकी बनाई खाद्य सामग्री जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों को खाने के लिए भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि कैदियों में इस बात का गर्व है कि आपदा की इस घड़ी में वे भी अपना योगदान दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें