फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को रोजाना मिलेगी हरी सब्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ व रोहिणी जेल में बंद हजारों कैदियों को अब खाने में रोजाना हरी सब्जी मिलेगी। यही नहीं अब हर दिन खाने का मेन्यू तैयार नहीं होगा। जेल मुख्यालय ने एक महीने का मेन्यू एक ही दिन में तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन


खाने का नया मेन्यू एक अगस्त से लागू होगा। कैदियों की मांग और स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। तिहाड़ व रोहिणी जेल में बंद करीब 13 हजार कैदियों के खाने के लिए तिहाड़ मुख्यालय की ओर से नई व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

पहले मेन्यू रहेगा तय

यह पहले ही तय कर लिया जाएगा कि सप्ताह के सातों दिन कौन-कौन सी हरी सब्जी बननी है। हर जेल में अलग-अलग हरी सब्जी आ सकती है, लेकिन इसके बिना खाना नहीं परोसा जाएगा। यही नहीं हफ्ते में खाने में दो दिन खीर भी जरूर दी जाएगी। सब्जियां सिर्फ मदर डेयरी से ही मंगवानी होंगी।

अभी कैदियों को सुबह नाश्ते में चाय के साथ बिस्कुट या ब्रेड दी जाती है। इसके बाद दोपहर के खाने में रोटी, चावल, दाल और सब्जी। तीन बजे के बाद चाय और बिस्कुट या ब्रेड दी जाती है। इसके बाद रात के खाने में दुबारा चावल, दाल, रोटी और सब्जी दी जाती है। किसी विशेष अवसर पर कैदियों के लिए खीर या मिठाई की व्यवस्था होती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें