फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल संख्या चार में कैदी आपस में भिड़े, 10 घायल, प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

Sun, 16 Feb 2020 09:19 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिहाड़ जेल नंबर चार में शनिवार को कैदी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दस कैदी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने मामले को शांत करवाया और घायलों को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जेल प्रशासन कैदियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पता चला है कि कुछ कैदी अपने सेल में जाने से मना कर रहे थे। जिसकी वजह से झगड़े की शुरूआत हुई और फिर कैदी दो गुट बनाकर एक दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनलोगों ने वहां रखे सामान को उठाकर एक दूसरे पर फेंकने लगे। जिससे करीब दस कैदी घायल हो गए। 

सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचकर मामले को शांत करवाया और घायलों को पास के अस्पताल में भेजा। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता राजकुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान कैदी मामूली रूप से घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें