फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी के हाथ में दिखा ऐसा सामान कि जज के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में ड्रग्स मुहैया करवाए जाने की बात आपने अकसर सुनी होगी। हाल ही में इसका एक नमूना अति सुरक्षित तिहाड़ जेल में देखने को मिला।
विज्ञापन


तीस हजारी अदालत में सुनवाई के लिए लाया गया हत्या का एक विचाराधीन कैदी चरस के साथ अदालत पहुंच गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की जब उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने लॉक अप इंचार्ज को अदालत में तलब कर लिया।

उन्होंने तत्काल मामला दर्ज कर तफ्तीश का आदेश दिया। दरियागंज में गत वर्ष फरवरी में हुए एक युवक की हत्या का आरोपी मुस्तकीम तिहाड़ जेल संख्या 8/9 में बंद है। उसकी सुनवाई तीस हजारी अदालत में चल रही है।
विज्ञापन


30 जनवरी की उसे तीसरी बटालियन में तैनात सिपाही नरेंद्र सुनवाई के लिए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हिमानी मल्होत्रा की अदालत में ले गया।
विज्ञापन

हाथ खुला तो निकला चरस

अदालत में नरेंद्र ने देखा कि मुस्तकीम ने दाहिने हाथ में कुछ दबा रखा है। सिपाही मुट्ठी खोलने का प्रयास करने लगा। इस बीच सत्र न्यायाधीश की नजर पड़ गई।

उन्होंने पुड़िया को अदालत में मौजूद एफएसएल के निदेशक को जांच करने के लिए कहा। निदेशक ने उसमें चरस होने का शक जाहिर किया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने तुरंत लॉक अप इंचार्ज को तलब किया और पुड़िया उनके हवाले करते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

सिपाही के बयान पर सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मुस्तकीम के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अदालत से उसे रिमांड पर लेने की अर्जी दी है। मामले में पुलिस की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें