फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का आरोपः प्रधानमंत्री ने सेंट्रल हाल में भी नहीं सुनी किसानों की आवाज

Sat, 26 Dec 2020 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
विरोध के स्वर... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में अपने सांसदों के हंगामे को किसानों के हक में बेहद जरूरी बताया है। आप का कहना है कि प्रधानमंत्री अपने अहंकार में किसानों की आवाज का अनसुना कर रहे हैं। यही नहीं, सेंट्रल इस मामले में कांग्रेस के केंद्र सरकार के साथ मिलीभगत का आरोप आप ने लगाया है। 

विज्ञापन


पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए शुक्रवार को आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि सेंट्रल हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समारोह के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि जो तीनों किसान विरोधी काले कानून केंद्र सरकार ने पास किए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। 

किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए। किसानों को पूंजीपतियों के हाथ न बेचा जाए और किसानों को आतंकवादी न कहा जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि यह श्रद्धांजलि समारोह था, हमने समारोह का सम्मान रखते हुए समापन के पश्चात हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री के कानों तक किसानों की आवाज पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन प्रधानमंत्री इसे अनसुना करते हुए चले गए।
विज्ञापन


भगवंत मान ने तंज कसा कि प्रधानमंत्री अपने मन पसंद किसानों से मिलने के लिए गुजरात जाते हैं, लेकिन वह अपने घर से 20 किमी की दूरी पर बैठे हजारों किसानों से नहीं मिलते। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की नीयत में खोंट है। इसीलिए एक तरफ भजपा कानूनों में संशोधन करने के लिए किसानों से बात करने का समय मांग रही है और दूसरी तरफ कृषि कानूनों की जमकर तारीफ भी कर रही हैं।

भगवंत मान का आरोप है कि इस मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच सांठगांठ है। कांग्रेस सिर्फ दिखावे के लिए विरोध कर रही है। इसी वजह से शुक्रवार को सेंट्रल हॉल में मौजूद कांग्रेस के नेताओं ने काले कानूनों के खिलाफ कुछ नहीं बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें