फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ने किया नाबालिग से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी पर शहीद नगर निवासी नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। इस मामले में थाना साहिबाबाद पुलिस को लड़की के पिता ने शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। लड़की के पिता का आरोप है कि नौ सिंतबर को पुजारी उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बेटी ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद थाना साहिबाबाद में पुजारी के खिलाफ शिकायत दी गई है। एसएचओ ने बताया कि लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने पर पुजारी को गिरफ्तार किया जाएगा।

घर नहीं लौट रहा नाबालिग का परिवार

इधर चौथी क्लास की छात्रा से रेप का आरोप झेलने वाले परिवार इस बदनामी से इतना परेशान हुआ कि उन्होंने अपना घर ही छोड़ दिया।

असल में इस परिवार के आठ साल के बच्चे पर दूसरी क्लास में पढ़ने वाली लड़की के रेप का आरोप लगाया गया था। पुलिस को पहले ही इस मामले पर संदेह था।

जांच में खुलास हुआ कि उस लड़की का रेप 18 साल के युवक ने किया था। वह बहला कर छात्रा को अपने साथ ले गया था और रेप के बाद स्कूल के पास ही झाड़ी में छोड़कर चला गया था।

बच्ची ने घर जाकर अपने प्राइवेट पार्ट और पेट में दर्द की शिकायत की थी और अपने ही क्लास के आठ वर्षीय छात्र पर रेप का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद मोहल्लेवालों ने आरोपी लड़के पर फब्तियां कसनी शुरु कर दीं।
विज्ञापन

नशा देकर किया था रेप

शर्मिंदा परिवार ने जलालत से तंग आकर घर घर छोड़ दिया था। शुक्रवार को भी परिवार वापस नहीं लौटा। छात्र (8) के परिजनों का कहना है कि वे अभी वापस नहीं आएंगे।

वे छात्र को भी स्कूल नहीं भेज रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वारदात के बाद जिस तरह उन्हें ताने मिले थे, वे अभी भूल नहीं पाए हैं।

पुलिस जांच में पता चला था कि 18 वर्षीय युवक लड़की को अपने साथ ले गया था और उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था।

लड़की के नशे में आने के बाद उसने रेप किया और उसी हालत में उसे स्कूल के पास छोड़ गया था। यही कारण था कि  बच्ची आरोपी की सही पहचान नहीं कर पा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें