फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को ले भागा पुजारी: लड़की ने परिजनों को रात में खिलाईं गोलियां, सुबह तक रहे बेहाल; CCTV में घटना कैद

Wed, 11 Dec 2024 08:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर (गौतमबुद्ध नगर)

सार

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने 13 वर्ष की नाबालिग छात्रा को अपने झांसे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, जिस तरह आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है उससे लग रहा है कि तय योजना के मुताबिक यह सब हुआ।
विज्ञापन
किशोरी को ले भागा पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर के जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा को मंदिर पर रहने वाला पुजारी लेकर फरार हो गया। आरोप है कि छात्र ने अपने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ दिया था। सुबह छात्रा के घर पर आए दूध वाले ने जब परिजनों को नशे की सी हालत में देखा तो मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी कैमरों की जांच में दिखाई दिया कि पुजारी बाइक से नाबालिग छात्रा को रात के तीन बजे गांव से ले जा रहा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

पिछले करीब चार साल से मंदिर पर सोनू उर्फ आनंद पुजारी के रूप में रह रह रहा था। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने 13 वर्ष की नाबालिग छात्रा को अपने झांसे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, जिस तरह आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है उससे लग रहा है कि तय योजना के मुताबिक उसने छात्रा को परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ देने के लिए मना लिया।

मंगलवार की रात को जब परिवार वाले गहरी नींद में थे, तब आरोपी ने रात ढाई बजे छात्रा को फोन किया। जिसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गया। सीसीटीवी कैमरे में करीब तीन बजे गांव से बाइक पर बिठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने हरियाणा के फरीदाबाद तक खोजबीन की लेकिन आरोपी फरीदाबाद में बाइक सड़क किनारे छोड़कर नाबालिग को लेकर गायब हो गया।

नाबलिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन आरोपी का फोन भी बंद जा रहा हैं। गांव वालों को उसके पते ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं है पिछले चार वर्षो में आरोपी ने अपने सभी कागजात गांव के ही बनवा लिए थे। सिम कार्ड और बाइक भी उसने गांव के ही लोगो ने नाम से खरीद रखी थी। नाबालिग के गांव से लेकर जाने के बाद ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में ग्रामीण जगह-जगह दौड़ रहे हैं। कोतवाली के निरीक्षण क्राइम सुनील भारद्वाज ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए टीमें गठित की गई हैं। सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ संकेत मिले हैं कि आरोपी बनारस का रहने वाला हो सकता है। बाकी सभी तथ्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें