फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती वाले दिन ही राष्ट्रपति की पत्नी को मिल गई थी छुट्टी

Tue, 18 Aug 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुर्वा मुखर्जी के निधन से गुड़गांव में शोक की लहर है। लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


जुलाई में वह अपने स्वाथ्य जांच के लिए गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल आई थीं। डॉक्टरों ने उसी दिन उन्हें छुट्टी दे दी थी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी के निधन से गुड़गांव के लोग काफी दुखी हैं।

गत 30 जुलाई को वह मेदांता अस्पताल में वह अपने स्वाथ्य जांच के लिए आईं थीं। डॉक्टरों की ओर से उन्हें उसी दिन छुट्टी दे दी गई थी। जैसे ही लोगों को उनके निधन की सूचना मिली सभी मायूस हो गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रपति भी पहुंचे थे मिलने

वर्ष, 2014 की आठ जुलाई को भी वह बीमारी के चलने मेदांता अस्पताल में भर्ती हुई थी। तब वह यहां सप्ताह भर भर्ती रही थीं। पिछले वर्ष जब सुर्वा मुखर्जी मेदांता में भर्ती थीं तो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उन्हें देखने के लिए यहां आए थे।

भारतीय महिला कबड्डी टीम की पूर्व कोच अर्जुन अवार्डी सुनील डबास ने कहा कि देश की प्रथम महिला सुर्वा मुखर्जी का निधन काफी दुख पहुंचाने वाला है।

वह काफी सरल और सौम्य स्वभाव की थीं। डबास ने बताया कि 26 जनवरी को उनकी उनसे मुलाकात भी हुई थी। उनके निधन से सभी को गहरा दुख हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें