फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होंगे चुनाव, दिल्ली LG के हवाले

Mon, 17 Feb 2014 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग की सिफारिश को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंजूरी दे दी है। और इसी के साथ दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लग गया है।
विज्ञापन


साथ ही राष्ट्रपति अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से दिया हुआ इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी उप राज्यपाल नजीब जंग के ऑफिस की ओर प्रेस रिलीज के जरिए मीडिया को दी गई है।

पढ़ें:चुनाव के कारण वेटिंग में केजरी योजनाएं?

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विधानसभा में जन लोकपाल बिल नहीं पेश नहीं करवा पाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था।

शुक्रवार सुबह को उप-राज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर जन लोकपाल बिल विधानसभा में नहीं लेने को कहा था। उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा था कि इसके लिए पहले दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार की मंजूरी लेनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ही विधानसभा में वित्त विधेयक पास कराने वाले केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने उप राज्यपाल को विधानसभा भंग करने की मांग की थी, जिसे मानने के लिए वह बाध्य होते हैं। केजरीवाल का कहना है कि राष्ट्रपति शासन लगाना, कांग्रेस की एक चाल है क्योंकि वह अभी चुनाव में नहीं जाना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें