फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Election: दिल्ली के हर विधायक के वोट की कीमत 58, अलग-अलग वजहों से दो ने नहीं किया मतदान

Tue, 19 Jul 2022 02:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। वोटिंग करने पहुंचे विधायकों ने निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से मिले नामित बैलेट बॉक्स में अपना मत डाला। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करते केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में दिल्ली के 70 विधायकों में से 68 विधायकों ने मतदान किया। अलग-अलग वजहों से आम आदमी पार्टी (आप) दो विधायक विधान सभा नहीं पहुंचे। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में कैद हैं। जबकि विधायक हाजी युनूस हज पर हैं। दूसरी तरफ भाजपा के आठों विधायक एक साथ मतदान करने विधान सभा परिसर में पहुंचे। वहीं, आप विधायकों ने अपनी सहूलियत के साथ मतदान किया। हर विधायक के वोट की कीमत 58 है।

विज्ञापन


विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। वोटिंग करने पहुंचे विधायकों ने निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से मिले नामित बैलेट बॉक्स में अपना मत डाला। मतदान के लिए तय जगह में प्रवेश करने से पहले सभी विधायकों की थर्मल स्कैनिंग की गई। 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 62 और भाजपा के आठ विधायक हैं। आप ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का एलान किया था। 68 विधायक सोमवार को वोट करने पहुंचे।

उधर, विधानसभा में मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार शशि रंजन कुमार पर्यवेक्षक थे। वहीं, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू व विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

 

उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले मतदान किया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सबसे पहले मतदान करने के लिए पहुंचे। उनके बाद आप विधायक शिव चरण गोयल व भावना गौड़ ने मतदान किया। इसी बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत भाजपा के आठों विधायक मतदान करने आए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोपहर 12:15 बजे मतदान किया। शाम तीन बजे तक 55 विधायकों ने मतदान कर दिया था, जबकि अंतिम दो घंटे में 13 विधायकों ने मतदान किया।  

मतपेटी संसद भवन भेजी गई

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतपेटी को पहले स्ट्रॉग रूम में रखा गया था। इसके बाद मतपेटी को मतदान के लिए समिति कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शाम को मतपेटी को वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच संसद भवन ले जाया गया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना 21 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

दिल्ली के एक विधायक का मूल्य है 58

दिल्ली विधानसभा के एक विधायक के मत का मूल्य 58 है। दरअसल वर्ष 1971 में की जनगणना के आधार पर दिल्ली समेत समस्त राज्यों के विधायकों के मत का मूल्य तय हुआ था। संभवत वर्ष 2026 में वर्ष 2021 की जनगणना के आधार पर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ने के दौरान विधायकों के मतों का मूल्य नए सिरे से तय होगा। उस दौरान दिल्ली के विधायकों के मत का मूल्य बढ़ने की संभावना है, क्योंकि दिल्ली की आबादी काफी अधिक बढ़ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें