फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति, कहा- डॉक्टर भगवान समान, निभाएं अपनी नैतिक जिम्मेदारी

Mon, 26 Feb 2024 10:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि लोग डॉक्टरों को भगवान मानते हैं। डॉक्टरों को इस नैतिक जिम्मेदारी को समझना चाहिए। डॉक्टरों को इसी के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। वे वास्तव में तभी सफल डॉक्टर या नर्स होंगे जब उनमें पेशेवर क्षमता के साथ-साथ करुणा, दया और सहानुभूति जैसे मानवीय मूल्य भी हों।
विज्ञापन
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के 107वें वार्षिक दिवस और दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक बेहतर स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर बनने के लिए एक अच्छा इंसान बनना महत्वपूर्ण है। डॉक्टरों का प्राथमिक उद्देश्य पैसा कमाना नहीं, बल्कि स्वयं से पहले सेवा होना चाहिए। आज चिकित्सा विज्ञान सिर्फ इलाज तक ही सीमित नहीं है। इसका दायरा बहुत व्यापक हो गया है। चौथी औद्योगिक क्रांति के कारण भौतिक, डिजिटल और जैविक क्षेत्रों के बीच का अंतर कम हो रहा है। सिंथेटिक बायोलॉजी में हो रहे नए प्रयोग और सीआरआईएसपीआर जीन एडिटिंग जैसी नई तकनीक सदियों से चली आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढने में मददगार साबित हो रही हैं।

विज्ञापन


मुझे उम्मीद है कि चिकित्सा पेशेवर जीवन में नैतिकता और उच्च मूल्यों के अनुसार काम करेगी। इस अवसर पर कॉलेज के 580 छात्रों को डिग्री दी गई। इनमें से 68 छात्रों को विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें विशेष अवार्ड में 12 छात्रों को राष्ट्रपति ने अवार्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान इस मौके पर कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गिरी ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कॉलेज ने शुरू किया एंटीबायोटिक प्रबंधन कार्यक्रम
समारोह के दौरान राष्ट्रपति को बताया गया कि कॉलेज को अंग प्रत्यारोपण पुनर्प्राप्ति केंद्र के रूप में पंजीकृत किया गया है। यहां रोगाणुरोधी प्रतिरोध की समस्या को हल करने के लिए व्यापक एंटीबायोटिक प्रबंधन कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अलावा अन्य संस्थानों के सहयोग से आई ड्रोन पहल के तहत ब्लड बैग डिलीवरी पर भी काम कर रही है। नॉर्वे सरकार के साथ मिलकर राष्ट्रीय मानव दूध बैंक और स्तनपान परामर्श केंद्र वात्सल्य मातृ अमृत कोष की स्थापना की है। केंद्र स्तनपान के बारे में जागरूकता पैदा करने और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्रों को राष्ट्रपति ने दिया अवार्ड
साल 2022 परीक्षा
स्नेहा चौधरी: लेडी चेम्सफोर्ड मेडल
एनिमा: लेडी हार्डिंग मेडल
आर मधुश्री: लेडी हार्डिंग मेडल व स्वर्ण पदक
नव्या ठाकुर : स्वर्ण पदक

वर्ष 2021 परीक्षा
वंशिका: लेडी चेम्सफोर्ड मेडल
प्राची शाक्य: स्वर्ण पदक
गरिमा वार्ष्णेय: स्वर्ण पदक

वर्ष 2020 परीक्षा
सिमर सलूजा: लेडी चेम्सफोर्ड मेडल
दीक्षा डोगरा: लेडी हार्डिंग मेडल
आस्था तिवारी: स्वर्ण पदक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें