फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पूर्व से पश्चिम तक सिग्नल-फ्री दिल्ली की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आनंद विहार से टिकरी बॉर्डर तक ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर परियोजना को एनएचएआई को सौंपने पर विचार
विज्ञापन




-फंड की कमी से डेढ़ दशक तक कागजों से नहीं निकली यह परियोजना
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में पूर्व से पश्चिम तक बिना सिग्नल के सफर का सपना अब हकीकत के करीब पहुंचता दिख रहा है। करीब 15 वर्षों से अटकी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर परियोजना को गति देने के लिए दिल्ली सरकार इसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने पर विचार कर रही है। इसका मकसद फंडिंग की बाधा को दूर कर काम शुरू करना है।

प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से पश्चिमी छोर टिकरी बॉर्डर तक करीब 39 किलोमीटर लंबा सिग्नल-फ्री मार्ग होगा, जो विकास मार्ग, अक्षरधाम मंदिर, आईटीओ, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पंजाबी बाग और पीरागढ़ी जैसे इलाकों से गुजरेगा। परियोजना के अंतर्गत हर 5-7 किलोमीटर पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय यातायात भी आसानी से जुड़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में आनंद विहार से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक होगा काम
परियोजना के पहले चरण के तहत आनंद विहार से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच कॉरिडोर को विकसित करने का प्रस्ताव है। इस पर करीब 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह हिस्सा रेलवे लाइन के समानांतर लगभग 15 मीटर की दूरी पर बनाया जाएगा, जिससे भूमि अधिग्रहण की समस्या सीमित रहेगी। इस परियोजना में अब तक की सबसे बड़ी अड़चन रेलवे से अनुमति नहीं मिलना रही है। हालांकि, इस दिशा में अब सहमति के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें