फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में 11 जरूरी दवाओं की खरीद की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में जरूरी दवाओं की कमी दूर करने की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने करीब 11 तरह की जरूरी दवाओं, इंजेक्शन और वैक्सीन की तत्काल खरीद के लिए कंपनियों और विक्रेताओं से कीमतों के कोटेशन मांगे हैं।
इनमें सांस के मरीजों के लिए सालबुटामोल नेबुलाइजेशन रेस्प्यूल्स, डायबिटीज मरीजों के लिए लिस्प्रो इंसुलिन, डेक्सट्रोज 50 प्रतिशत आईवी फ्लूइड, टीबी की दवा, हीमोफीलिया मरीजों के लिए फैक्टर-8 इंजेक्शन के अलावा इन्फ्लूएंजा और न्यूमोकोकल वैक्सीन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन ने कंपनियों और विक्रेताओं से सात दिनों के भीतर सीलबंद कोटेशन जमा करने को कहा है। यह भी साफ किया गया है कि दवाओं की गुणवत्ता तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए। कीमत एमआरपी से कम होनी चाहिए और आपूर्ति के समय पर्याप्त शेल्फ लाइफ भी बची होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें