फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जल्द ही और ताकतवर होगा दमकल विभाग, 89 गाड़ियां खरीदने की तैयारी

Mon, 01 Aug 2022 06:04 AM IST
विजय पुंडीर शुजात आलम, नई दिल्ली

सार

दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इन वाहनों के आने से न सिर्फ कॉल रिस्पांस टाइम कम होगा बल्कि दमकल विभाग की ताकत भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Delhi Fire - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में आग की बढ़ती घटनाओं और कॉल रिस्पांस टाइम को कम करने के लिए दिल्ली फायर सर्विस को और मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है। इसी कवायद में दिल्ली फायर सर्विस जल्द ही 89 दमकल वाहन खरीदने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए दिल्ली सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि इसकी खरीद की प्रक्रिया को शुरू कर गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जेम-जीईएम) की मदद से संभावित विक्रेताओं से कोटेशन मांगी गई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इन वाहनों के आने से न सिर्फ कॉल रिस्पांस टाइम कम होगा बल्कि दमकल विभाग की ताकत भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में राजधानी में 64 दमकल केंद्र हैं। यहां कुल 200 के आसपास गाड़ियां तैनात रहती हैं। ऐसे में हर दमकल केंद्र पर दो या तीन से अधिक गाड़ियां नहीं होती हैं। आग लगने की सूरत में आसपास के दमकल केंद्रों से गाड़ियां मंगाईं जाती है। नई गाड़ियां आने के बाद कुछ हद तक इस समस्या को कम किया जा सकेगा। राजधानी में बढ़ती हुई जनसंख्या के बीच आग लगने की घटनाओं में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। 

तीन स्काई लिफ्ट का किया जाएगा नवीनीकरण
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी की ऊंची इमारतों में लगी आग पर काबू पाने के लिए स्काई लिफ्ट दमकल वाहनों को आयात कर मंगाया गया है। ये सभी मौजूदा समय में दिल्ली के अलग-अलग दमकल केंद्रों पर तैनात हैं। समय बीतने के साथ इनमें कुछ वाहनों में दिक्कत आना शुरू हुई। जंग खाने की वजह से इनकी चेसिस गल गई है। लेकिन इनका इंजन और बाकी सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त हैं। इनके नवीनीकरण के लिए एक निजी कंपनी से करार किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें