फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तिहाड़ में बॉडी स्कैनर लगाने की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने बड़ोदरा जेल जाकर वहां लगे स्कैनर की कार्यप्रणाली से हुए अवगत 

Tue, 08 Mar 2022 05:02 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जेल अधिकारी वहां के जेल में लगे बाडी स्कैनर की पूरी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। जेल प्रशासन ने तिहाड़ जेल में बॉडी स्कैनर लगवाने के लिए मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एटामिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड, यानी एईआरबी) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त कर चुकी है।
विज्ञापन
tihar jail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में बॉडी स्कैनर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जेल अधिकारियों का कहना है कि अभी इसमें करीब छह महीने का समय लगेगा। उनका कहना है कि इसके लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि जेल के अधिकारी स्कैनर की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत हो रहे हैं ताकि मशीन की खरीद हो सके। इसके लिए जेल के कुछ अधिकारी गुजरात के बड़ोदरा स्थित जेल का दौरा किया।

विज्ञापन


जेल अधिकारी वहां के जेल में लगे बाडी स्कैनर की पूरी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। जेल प्रशासन ने तिहाड़ जेल में बॉडी स्कैनर लगवाने के लिए मुंबई स्थित परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एटामिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड, यानी एईआरबी) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त कर चुकी है। उसके बाद से ही स्कैनर की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। जेल अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल एक जेल में स्कैनर लगाने की योजना है। उसके नतीजे आने के बाद अन्य जेलों में स्कैनर लगाए जाएंगे। जेल में कैदी चोरी छिपे सामान को अपने साथ ले जाते हैं। इसको रोकने के लिए स्कैनर लगाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें