नई दिल्ली। रोहिणी स्थित जापानी पार्क के लॉन नंबर-1 में खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से नवम् श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय यह भव्य आयोजन 29 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा।
समिति के प्रेसिडेंट अमित गोयल ने बताया कि उत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन श्री श्याम कथा महासंगम, दूसरे दिन सिया के राम, तीसरे दिन शिव विवाह और चौथे दिन इंडियन आइडल फेम सुहैल कुमार की प्रस्तुति होगी। समापन पर साध्वी पूर्णिमा जी पूनम दीदी श्री कृष्ण नंदोत्सव की प्रस्तुति देंगी। संवाद