आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के तीनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी की जिम्मेदारी तीन वरिष्ठ नेताओं की सौंपी है। पार्टी के मुताबिक सोमवार शाम तक तीनों सीटों पर उम्मीदवारों का नाम की घोषणा की जा सकती है।
पार्टी ने कृष्णा नगर सीट का इंचार्ज मनीष सिसौदिया को बनाया है। जबकि तुगलकाबाद सीट की जिम्मेदारी गोपाल राय को सौंपी गई है। जबकि महरौली सीट पर चुनावी तैयारी की जिम्मेदारी आशुतोष को दी गई है।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पार्टी की पूरी कोशिश है कि उपचुनाव में दो सीटों को अपने पाले में लाया जा सके। यही वजह है कि बड़े नेताओं के हाथ में कमान दी गई है।