फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर से पहले ही यहां लगा हाउस फुल का बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस के बाद अब शहर नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। होटल, मॉल्स और फार्म हाउसों में नए वर्ष के जश्न पर विभिन्न आयोजनों की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


शहरवासियों के कदम परिवार और दोस्तों के साथ देर रात तक डीजे और रॉक बैंड की धुन पर थिरकेंगे। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर तो बॉलीवुड नाइट का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। नए वर्ष के जश्न में डूबने के लिए मनोरंजन प्वाइंट पर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

31 दिसंबर की रात लोगों के उत्साह और मनोरंजन को भुनाने के लिए चार दिन पहले ही तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इनमें एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कई जगहों पर तो हाउसफुल का बोर्ड भी लटक गया है।
विज्ञापन


सूरजकुंड रोड स्थित होटल प्रबंधन ने बताया कि आठ बजे से देर रात 12.30 बजे तक बॉलीवुड तड़का लगेगा। डीजे आमी और रॉ स्टार फेम आकाश सिंह लोगों के बीच होंगे। इनके गानों पर लोग देर रात थिरकेंगे।

इसके अलावा कई जगहों पर स्पेशल गेस्ट को बुलाकर लोगों के मनोरंजन को दोगुना करने की तैयारी चल रही है। वहीं, सूरजकुंड रोड स्थित क्लब के मैनेजर ने बताया कि लोगों के न्यू ईयर जश्न में रंग भरने के लिए इस बार प्राची देसाई लोगों के बीच होंगी। उनसे लगातार बातचीत चल रही है। शाम सात बजे से रात के 12.30 बजे तक आयोजन होगा।
विज्ञापन

मनोरंजन के लिए ढीली करनी होगी जेब

कई होटलों में नए वर्ष पर आने वालों के लिए मेन्यू को भी स्पेशल कर दिया है। कई नई और खास डिश का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे, जिससे मनोरंजन के साथ ही लोगों का जायका भी बढ़ सके।

सरकार की ओर से जिमखाना क्लब में इस वर्ष कोई आयोजन नहीं होने से शहरवासियों को मनोरंजन के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। निजी होटल, क्लब और फार्म हाउस ने तैयारी पूरी है मगर यहां टिकट के जरिए एंट्री लगाई है।

सिंगल्स की एंट्री जहां 5-6000 रुपये है, वहीं कपल्स को मनोरंजन के लिए 10,000 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। आयोजकों का कहना है कि आयोजन में कुछ अलग करने की कोशिश की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें