नोएडा जिला अस्पताल में शुक्रवार को नवजात की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला को प्री-मेच्योर बेबी हुआ था।
गर्भवती ममता गुप्ता को सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया। शुक्रवार को ममता ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
बच्चे के पिता कृष्णा गुप्ता ने कहा कि जन्म के समय बच्चा स्वस्थ था। अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने बच्चे का ध्यान नहीं रखा, जिससे उसकी मौत हो गई।
अस्पताल की सीएमएस डॉ. मीना मिश्रा ने बताया कि डॉक्टरों ने कोशिश की, लेकिन आठ माह से कम उम्र का बच्चा होने के कारण उसको बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नर्सरी नहीं है, जिसके कारण प्री-मेच्योर बेबी की देखभाल ठीक तरीके से नहीं हो पाती है।