फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक योजना का लकी ड्रॉ 11 को

Sat, 04 Jan 2014 02:12 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में औद्योगिक भूखंडों के ड्रॉ पर शुक्रवार को प्राधिकरण ने अंतिम मुहर लगा दी है। 11 जनवरी को इसका ड्रॉ होगा। बृहस्पतिवार को दो तिथि तय की गई थी, मगर शुक्रवार को बैठक कर डीसीईओ विजय यादव ने 11 जनवरी की तिथि तय कर दी है।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी कला केंद्र के बाहर स्थित पार्क में सुबह दस बजे से ड्रॉ शुरू होगा। 65 भूखंडों के लिए करीब तीन हजार आवेदकों के बीच ड्रॉ होना है।

दो हजार वर्ग मीटर से कम एरिया वाले भूखंडों का आवंटन ड्रॉ के जरिए किया जा रहा है, जबकि इससे बड़े भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के जरिए होना है। अगले दो दिन में इसकी भी तिथि तय हो जाएगी। प्राधिकरण ने 16 सितंबर को यह योजना निकाली थी। 22 अक्तूबर को आवेदन करने की अंतिम तिथि थी।

दस हजार आवेदन बिके
नोएडा प्राधिकरण की लेफ्टआउट फ्लैटों की योजना में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। एक जनवरी को लॉन्च हुई इस योजना के लिए अब तक दस हजार आवेदन पत्र बिक चुके हैं। बैंकों ने प्राधिकरण को यह जानकारी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


इतने बेहतर रुझान की उम्मीद प्राधिकरण ने भी नहीं की थी। योजना के लिए कुल 10 हजार आवेदन पत्र ही छपवाए गए थे। प्राधिकरण ने और आवेदन पत्रों को छापने के लिए कहा है। इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। 1073 फ्लैटों की इस योजना का ड्रॉ 18 फरवरी तक संभावित है।

लंबित जन शिकायतों पर बैठक
प्राधिकरण में लंबित जन शिकायतों को निस्तारित करने के लिए डीसीईओ अखिलेश सिंह ने अधिकारियों संग बैठक की। इसमें अब तक की लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। डीसीईओ ने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायतें अतिक्रमण से जुड़ी हैं। इनके निस्तारण में देरी हो रही है। पेड़ों की छंटाई से जुड़ी भी शिकायत काफी हैं। इनको शीघ्र निस्तारित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें