उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के दौरान गर्भवती महिला की मौत के परिजनों के हंगामा करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला के पति व जेठ और महिला के पिता को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
आरोप है कि इन लोगों ने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मारपीट की थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पति जुबैर (20) और जेठ मोहम्मद शुएब (24) और 57 वर्षीय पिता मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मामले की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।