फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती ने बताई कमरा-5 की करतूत: एक घंटे कतार में लगने के बाद अंदर पहुंची...तो डॉक्टर के व्यवहार से रह गई दंग

Thu, 14 Sep 2023 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुमाता तालीब ने इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई शिकायत अभी तक उनके पास नहीं आई है शिकायत आने पर इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के भूड़भारत नगर निवासी दो माह की गर्भवती फातिमा गुरुवार को महिला अस्पताल में जब चेकअप कराने के लिए पहुंचीं तो उसे वहां इलाज नहीं मिला। उसका आरोप है कि चिकित्सक ने अभद्र व्यवहार करके उसको वहां से बिना चेकअप किए भेज दिया। उनका कहना है कि इसकी शिकायत वह लिखित में सीएमओ और सीएमएस से करेंगे।

विज्ञापन

फातिमा के ससुर नूर मोहम्मद ने बताया कि सुबह एक घंटे पर्ची काउंटर पर कतार में लगकर किसी प्रकार पर्ची बनवाई। लंबे इंतजार के बाद जब फातिमा अस्पताल की ओपीडी के कमरा नंबर-5 में पहुंची तो वहां मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ ने गर्भवती का स्वास्थ्य संबंधी संतोषजनक इलाज नहीं दिया। 
विज्ञापन

उसका आरोप है कि उसको वहां से जाने के लिए बोला और कहा कि प्राइवेट अस्पताल में जाकर इलाज कराए। उसका कहना है कि उसका इलाज संबंधी कार्ड भी नहीं बनाया गया। अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुमाता तालीब ने इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई शिकायत अभी तक उनके पास नहीं आई है शिकायत आने पर इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें