दिल्ली के सीएम केजरीवाल को बेंगलूरू से लौटे लगभग 36 घंटे हो चुके हैं और इस दौरान पार्टी में भारी डेवलपमेंट देखने में आई है। इसी बीच पार्टी में अलग-थलग पड़े सीनियर नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने अपने इस्तीफे की पेशकश केजरीवाल को कर दी है।
सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों नेताओं ने लेटर में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत तमाम महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफे की कोशिश की है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं जिनके मान लिए जाने पर दोनों तुरंत ही अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
हालांकि मीडिया में इस खबर के आने के बाद प्रशांत भूषण ने ऐसे किसी इस्तीफे की पेशकश की बात गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। वहीं पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बोला कि वह इस बारे में तब तक कुछ नहीं कहेंगे जब तक पार्टी यह मसला सुलझा नहीं लेती। और ऐसे सवाल उनसे पूछे जाने चाहिए जिन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है।