फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने पांच कुत्तों को किया किडनैप, CCTV ने खोला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
आपको कुत्तों से लगाव रखने वाले लोगों के बारे में तो जानकारी होगी ही। हर जगह इस तरह के लोग आमतौर पर दिखाई दे जाते हैं, लेकिन आज की हमारी ये खबर कुत्तों से प्रेम की नहीं नफरत की है।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन के पूर्वी क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर ने कुत्तों से परेशान होकर एक ऐसा कदम उठाया कि जिसने सुना और जिसने देखा वो हैरान रह गया। उसने अपने पड़ोसो के सात कुत्तों से तंग आकर उनमें से पांच कुत्तों का किडनैप कराया और कहीं छोड़ आया।

आपको बता दें कि युवक के पड़ोस में रहने वाले सोनिया नवीन और उनके पति ने सात आवारा कुत्तों को गोद लिया, लेकिन उनमें से जब पांच कुत्ते उन्हें दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने पुलिस में उन कुत्तों को ढूंढ़ने की शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन

सात में से पांच कुत्तों का हो गया अपहरण

पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए एनिमल एक्ट के तहत जानवरों के खिलाफ हुई निर्दयता पर केस दर्ज कर लिया। सोनिया जो कि एक निजी कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव हैं ने शिकायत दी थी।

उनके मुताबिक सड़क पर रहने वाले सात कुत्ते उनके साथ रह रहे थे वो उन्हें खाना और सारी चीजे मुहैया करा रही थीं, लेकिन शुक्रवार रात से उनके पांच कुत्ते अपहरण कर लिए गए हैं।

जब पड़ोसी के घर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो उन्होंने देखा कि एक आदमी और एक लड़का कुत्तों को ले जा रहा है। सोनिया और उनके पति ने बाद में पहचाना कि वो किडनैप करने वाला व्यक्ति उनके पड़ोस का ही रहने वाला परीजाद कुमार है।
विज्ञापन

कुत्तों को कॉलोनी से बाहर भेजना चाहते थे परीजाद

परीजाद कुमार उन सातों कुत्तों को कॉलोनी के बाहर भेजना चाहते थे, जिसे हमने मना कर दिया गया था। सोनिया ने कहा कि उसने बाद में कुत्तों के अपहरण की बात कुबूल कर ली।

पुलिस के मुताबिक कुमार इन सात कुत्तों से बेहद परेशान थे, क्योंकि जब वो कॉलोनी में अपनी कार लेकर आते तो ये उनपर बेतहाशा भौंकते। ये कुत्ते पूरी रात भौंकते, जिसकी वजह से वो रात में सो नहीं पाते थे।

उन्होंने सोनिया से इस बार में कंप्लेन भी किया था, लेकिन उन्होंने हर बार बात को टाल दिया। इसी वजह से उन्होंने कुत्तों को किडनैप करने की पूरी योजना तैयार की।

पुलिस के मुताबिक दो कुत्तों को 2 किलोमीटर के अंदर ही पकड़ लिया गया है वहीं अभी तीन दिन बीतने के बाद भी तीन कुत्ते मिल नहीं पाए हैं। कुमार के बयान के मुताबिक उन्होंने निजामुद्दीन के एरिया में ही कुत्तों के छोड़ा था, लेकिन दो कुत्ते अभी भी मिल नहीं पाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें