पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार निवासी चौथी कक्षा की विद्यार्थी प्रांजल टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वह अपनी खेल प्रतिभा से दम दिखा रही हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार निवासी प्रांजल अभी चौथी कक्षा के विद्यार्थी हैं, लेकिन टेबल टेनिस के प्रति उनका जुनून और शानदार प्रदर्शन उन्हें अलग पहचान दिला रहा है। पूर्वी दिल्ली के एक निजी स्कूल में पढ़ रहीं प्रांजल इंटर-स्कूल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।
विज्ञापन
पिता प्रदीप सिंह के मुताबिक, टेबल टेनिस में प्रांजल की रुचि लगातार बढ़ रही है। तेज प्रतिक्रिया, बेहतर तालमेल और सटीक शॉट लगाने की क्षमता उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है। कम उम्र से ही लगन और अभ्यास के दौरान बेहतर प्रदर्शन का उत्साह उन्हें भविष्य में एक अच्छा खिलाड़ी बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।