प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कई स्थानों पर किया गया। जिसमें पुलवामा के बाद हुई सैनिक कार्रवाई में शहीद हुए जवानों व अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तिहाड़ जेल के नजदीक हरि नगर में आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली के महापौर नरेंद्र चावला ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाली सैनिकों की कुर्बानी को कोई भूल नहीं सकता है। जिस तरह केंद्र सरकार देश और दिल्ली में वायु प्रदूषण रोक कर वायु गुणवत्ता में सुधार कर रही है, उसी तरह ब्रह्म कुमारी संस्था आध्यात्म व राजयोग के जरिए लोगों की हैपीनेस बढ़ाने का काम कर रही है।
इस मौके पर तिहाड़ जेल के एआईजी राजकुमार, नौसेना के कैप्टन संजय निर्मल, ब्रिगेडियर हरबीर सिंह की धर्मपत्नी सुनीता सिंह व सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ और तिहाड़ जेल के सैकड़ों जवानों व अधिकारियों ने कैंडल जलाकर और देशभक्ति गीत गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा दिल्ली छावनी के थिमैया पार्क में भी ब्रह्मा कुमारी व सैन्य अधिकारों व जवानों ने अमर शहीदों को कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।