फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से एक और सच आया सामने, ऐसे हुई मासूम की मौत

Sun, 17 Sep 2017 10:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुई प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या मामले में अब उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एक और सच सामने ला रही है।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रद्युम्न की मौत सदमे और हैमरेज से हुई थी। रिपोर्ट यह भी कहती है कि उसकी मौत का कारण किसी धारदार हथियार से किए गए वार से भी हुई है क्योंकि जिस तरह से वार किया गया वो सामान्य रूप से किसी की भी मौत के लिए काफी है।

र‌िपोर्ट में ये भी ल‌िखा है क‌ि प्रद्युम्न के गले पर दो बार 18 सेंटीमीटर लंबा और 2 सेंटीमीटर गहरा वार क‌िया गया। इसकी वजह से उसकी सांस लेने वाली नली कट गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Report also adds external injury caused by single edged sharp weapon & its consequences were enough to cause death in normal case of nature. — ANI (@ANI) September 16, 2017
‌इस र‌िपोर्ट के आने के बाद प्रद्युम्न के प‌िता ने कहा है क‌ि सीबीआई ठोस जांच करे। अब तक की जांच में कुछ छूट रहा है। सीबीआई को जांच सौंपने में देरी की गई है। सीबीआई जल्द जांच पूरी कर र‌िपोर्ट पेश करे।
वहीं रायन स्कूल के दोबारा खुलने के बारे में जब गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर से पूछा गया तो वो बोले कि उम्मीद है कि सोमवार तक स्कूल दोबारा खुल जाएगा और स्कूल का अधिग्रहण भी सरकार कर लेगी।

इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए स्कूल में बैठक भी होगी। इस बैठक में सेफ्टी गाइलाइन्स पर बातचीत होगी और निर्देश दिए जाएंगे।  Meeting of schools to take place on following safety guidelines, they will be directed to ensure no such incidents repeat: Gurugram DC — ANI (@ANI) September 16, 2017
विज्ञापन

ryan school school officials arrested
उधर, अदालत ने प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में शनिवार को उत्तरी जोन हेड फ्रांसीस थॉमस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फ्रांसीस थॉमस को 18 सितंबर को गुरुग्राम की विशेष अदालत में पेशी होगी। इसी दिन हत्यारोपी अशोक और जयेश थॉमस को भी विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार फ्रांसीस थॉमस की पत्नी जेंशी थॉमस ने शनिवार को अदालत में बेल अप्लीकेशन लगाई लेकिन अदालत ने बेल अप्लीकेशन को सोमवार को गुरुग्राम की स्पेशल अदालत में सुनवाई के लिए भेज दिया है।

अदालत ने सोमवार तक फ्रांसीस थॉमस को जेल भेज दिया है। पुलिस ने फ्रांसीस थॉमस को अदालत में पेशी के दौरान 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की मांग की थी। लेकिन अदालत  ने पुलिस  की मांग पर गौर किए बिना फ्रांसीस की आगामी पेशी 18 सितम्बर तय कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें