फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युमन हत्याकांड : आरोपी छात्र ने शुरू की पढ़ाई, दे सकता है ओपन स्कूल से परीक्षा

Sat, 18 Nov 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फरीदाबाद
विज्ञापन
आरोपी छात्र
विज्ञापन
बाल सुधार गृह में बंद प्रद्युमन हत्याकांड के आरोपी 11वीं कक्षा के छात्र से शुक्रवार को उसके माता-पिता मिलने पहुंचे और उसे कोर्स की किताबें उपलब्ध करवाई। किताबें मिलने के बाद छात्र ने पढ़ाई शुरू कर दी है। आरोपी छात्र ने यहां लाए जाने के दो दिन बाद ही कोर्स की किताबों की मांग की थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को माता-पिता ने बाल सुधार गृह प्रशासन से इजाजत लेकर छात्र को किताबें सौंपी। साथ ही वे अपने साथ कुछ फल लेकर आए थे। सुधार गृह ने जांच के बाद फल किशोर को दिए। इस दौरान उन्होंने छात्र से उसके स्वास्थ्य व सुविधाओं को लेकर बातचीत की।

उसने माता-पिता के सभी सवालों का जवाब दिया। साथ ही पिता ने उसे भरोसा दिलाया कि वे उसे जल्द ही यहां से बाहर निकलवाएंगे। अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को छात्र सामान्य नजर आया। माता-पिता करीब 20 मिनट तक उसके पास रुके थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लॉ की पढ़ाई करना चाहता है आरोपी छात्र

आरोपी छात्र - फोटो : अमर उजाला
​छात्र के माता पिता के साथ आज उसका छोटा भाई नहीं आया था। बता दें कि आरोपी छात्र आगे चलकर लॉ की पढ़ाई करने की इच्छा जता चुका है। हत्याकांड में नाम आने के बाद स्कूल ने छात्र का नाम काट दिया है।

बाल सुधार गृह के अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि अगर छात्र ओपन स्कूल एजुकेशन सिस्टम से परीक्षा देने की मांग करेगा तो उसकी सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुधार गृह में आने वाले अध्यापक अन्य किशोरों के साथ ही आरोपी छात्र को भी पढ़ा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी किशोरों को नियमित रूप से प्रार्थना, योग, काउंसलिंग और खेलकूद कराया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें